Register Now
Guidelines

Rules & Guidelines

Community standards, volunteering guidelines and code of conduct for members and visitors.

Rules & Guidelines

Please follow the guidelines below to ensure a safe, respectful, and effective experience for everyone.

JSCT का सदस्य कौन बन सकता है?

Guidelines
  • शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), बैंक, पुलिस, होमगार्ड, कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी एवं अधिकारी।
  • सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं मदरसों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रबंधक।
  • सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन/एनजीओ के सदस्य एवं अधिकारी।
  • समाज सेवा में रुचि रखने वाले व्यक्ति।
  • प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी एवं अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, अधिवक्ता (Advocate), चार्टर्ड अकाउंटेंट, मीडियाकर्मी, व्यवसायी एवं अन्य प्रोफेशनल्स।
  • विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं।
  • किसान, मजदूर, व्यापारी, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्ति एवं गृहिणी।

सदस्यता की पात्रता

Guidelines
  • भारत का निवासी होना अथवा भारत में कार्यरत होना आवश्यक है।
  • नई सदस्यता के लिए आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • एक बार सदस्य बनने के बाद 65 वर्ष की आयु तक सदस्यता का नवीनीकरण कर उसे जारी रखा जा सकता है।
  • सदस्य को ट्रस्ट के नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • सदस्यता शुल्क का भुगतान करने के बाद ही सदस्य को JSCT का सदस्य माना जाएगा।

JSCT का सदस्य कैसे बनें?

Guidelines
  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी भी ब्राउज़र (Google Chrome आदि) पर JSCT की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Register विकल्प पर क्लिक करें।
  • दिए गए Jansewa Shakti Charitable Trust के बैंक खाते में ₹50 वार्षिक दान Google Pay, Phonepe, UPI या Net Banking के माध्यम से जमा करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद Transaction ID सुरक्षित रखें तथा भुगतान की रसीद/स्क्रीनशॉट अपने मोबाइल में सेव कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अंग्रेज़ी (English) अक्षरों में सही-सही भरें।
  • घोषणा (Declaration) पर ✔️ टिक करें और Register बटन पर क्लिक करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आप JSCT के अधिकृत सदस्य बन जाएंगे।

ट्रस्ट को दिए गए वार्षिक 50 रुपए दान से निम्नलिखित कार्यों में खर्च किया जायेगा।

Guidelines
  • वेबसाइट के निर्माण और संचालन में
  • ऐप बनवाने और संचालन में
  • जिला और प्रदेश कार्यालय खर्च हेतु
  • जिला और प्रदेश हेल्पलाइन नंबर पर नियुक्त स्टाफ को मानदेय देने में
  • दिवंगत सदस्य के घर स्थलीय सत्यापन में
  • प्रचार प्रसार प्रिंट सामग्री और सदस्यता अभियान में
  • समय समय पर नई तकनीकी लाने में ताकि प्रक्रिया पारदर्शी के साथ साथ आसान बन सके।
  • उत्तरप्रदेश के जरूरतमंद व्यक्तियों/छात्रों के हित में विभिन्न प्रकार का सहयोग करने में
  • ब्लॉक/जिला/प्रदेश में आयोजित JSCT कार्यशाला में।
  • जरूरतमंद को कम्बल वितरण
  • प्राकृतिक आपदा में पीड़ितों को मदद
  • प्रदेश कार्यालय भवन का मासिक किराया भुगतान में
  • अनाथ बच्चों (6 से 14 वर्ष) के शिक्षण शुल्क भुगतान में
  • अंतिम संस्कार के लिए अनुदान भुगतान